राज्य कृषि समाचार (State News)

सोयाबीन भावांतर योजना: मुख्यमंत्री ने 200 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से जारी की, विदिशा के 11,712 किसानों को मिला 18.19 करोड़ भुगतान  

30 जनवरी 2026, भोपाल: सोयाबीन भावांतर योजना: मुख्यमंत्री ने 200 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से जारी की, विदिशा के 11,712 किसानों को मिला 18.19 करोड़ भुगतान – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को सोयाबीन खरीफ-2025 भावांतर भुगतान योजना के चतुर्थ चरण अंतर्गत मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से 1.17 लाख किसानों को लगभग 200 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके बैंक खातों में अंतरित की। यह योजना किसानों को बाजार मूल्य और समर्थन मूल्य के अंतर की भरपाई कर आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि उपज मंडी समिति विदिशा के नवीन मंडी प्रांगण मिर्जापुर में दोपहर 1रू30 बजे से किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग के सहायक संचालक महेन्द्र सिंह ठाकुर, मंडी बोर्ड तकनीकी संभाग के कार्यपालन यंत्री बालमुकुन्द कुशराम, मंडी सचिव श्रीमती नीलकमल वैद्य, मंडी के अधिकारी-कर्मचारी, व्यापारीगण, कृषकगण तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मंडी सचिव नीलकमल वैद्य ने जानकारी दी कि योजना के तहत आज विदिशा जिले की मंडियों में उपज विक्रय करने वाले 11,712 किसानों को कुल 18,19,20,631 (अठारह करोड़ उन्नीस लाख बीस हजार छह सौ इकतीस रुपए) की भावांतर राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई।
उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत अब तक मध्यप्रदेश राज्य की समस्त मंडियों के 7.10 लाख किसानों को कुल 1492 करोड़ की भावांतर राशि का भुगतान किया जा चुका है। यह योजना किसानों की आय सुरक्षा और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार का महत्वपूर्ण कदम है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements