Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धार में सोयाबीन भावान्तर भुगतान प्रचार वाहन रैली निकाली

09 अक्टूबर 2025, धार: धार में सोयाबीन भावान्तर भुगतान प्रचार वाहन रैली निकाली – सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना में अधिक से अधिक पंजीयन एवं मंडी में ही सोयाबीन विक्रय करने और योजना का लाभ लेने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु बाइक वाहन रैली रविवार को स्थानीय हाट बाज़ार के दिन निकाली गई । बाइक रैली को केन्द्रीय राज्य मंत्री महिला एव बाल विकास विभाग श्रीमती सावित्री ठाकुर, धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदार सिंह मेडा द्वारा सोयाबीन भावान्तर – भुगतान प्रचार वाहन रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया गया।

 रैली शहर के प्रमुख स्थानों के मार्गों से होकर सोयाबीन भावांतर योजना के नारे “मंडी भाव घटे ना डरिये -भावान्तर से भरिये”, “पंजीकरण कराये समय पर मिलेगा भावांतर का सुन्दर अवसर” आदि लगी तख्तियों से प्रचार-प्रसार किया गया। केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती ठाकुर द्वारा समय सीमा में पंजीयन 3  अक्टूबर से 17  अक्टूबर 2025 तक सभी सोयाबीन उत्पादक किसान भाइयों को पंजीयन कराने एवं मंडी में सोयाबीन विक्रय 24 अक्टूबर से 15 जनवरी 2026 तक कर योजना का लाभ लेने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि  किसानों  की मेहनत का उचित मूल्य एवं सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता है।

रैली में कृषि विभाग, कृषि उपज मंडी के अधिकारी, कर्मचारी, पंजीकृत कृषि आदान विक्रेता, पंजीकृत व्यापारी, किसान उत्पादक संगठन के सदस्य, किसान संघ के प्रतिनिधि एवं प्रगतिशील कृषकों सहित लगभग 150-160 से भी अधिक ने सहभागिता की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें