राज्य कृषि समाचार (State News)

दक्षिण – पश्चिम मानसून की देश से हुई विदाई

16 अक्टूबर 2025, इंदौर: दक्षिण – पश्चिम मानसून की देश से हुई विदाई – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24  घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं- कही  वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

मौसमी परिस्थितियां – मौसम केंद्र के अनुसार दक्षिण – पश्चिम  मानसून आज, 16 अक्टूबर 2025 को पूरे देश से वापस लौट गया है। साथ ही,  उत्तर- पूर्व  मानसूनी वर्षा गतिविधि आज 16 अक्टूबर से तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय  आंध्र प्रदेश , रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक  कर्नाटक  और केरल-माहे  क्षेत्र में प्रारम्भ हो गई है।  दक्षिण – पूर्व  अरब सागर और उससे सटे लक्षद्वीप क्षेत्र की ऊपरी हवा में  चक्रवातीय परिसंचरण  विद्यमान है, जो  समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई  तक फैला  हुआ है और  ऊंचाई  के साथ  दक्षिण की ओर झुका  हुआ है। इसके प्रभाव  से 19  अक्टूबर  2025 के आसपास केरल- कर्नाटक  तटों के समीप  दक्षिण – पूर्व  अरब सागर और  लक्षद्वीप  क्षेत्र के ऊपर एक निम्न दबाव का  क्षेत्र बनने की संभावना है।  

Advertisement
Advertisement

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने  नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खर गोन , बड़वानी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और  पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं वर्षा या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , छिंदवाड़ा, सि वनी, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों  में झंझावात / वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है।  जबकि भोपाल, विदिशा , रायसेन, सी होर, राजगढ़,  आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , देवास, शाजापुर,आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी,  ग्वालियर ,  दतिया , भिंड , मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी,रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल,  उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर,  नरसिंहपुर, मंडला,  पन्ना , दमोह,
सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी  और  मैहर  जिले शुष्क रहेंगे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement