राज्य कृषि समाचार (State News)

स्लॉट बुकिंग की तिथि बढ़ी, अब 23 मई तक पंजीयन

30 अप्रैल 2026, इंदौरस्लॉट बुकिंग की तिथि बढ़ी, अब 23 मई तक पंजीयन – मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 9 मई से बढ़ाकर 23 मई कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक किसानों को उपार्जन केंद्रों पर अपनी उपज बेचने का अवसर मिल सके।

सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, उपार्जन केंद्रों पर आवश्यकता अनुसार तौल कांटों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी, जिससे किसानों को प्रतीक्षा की समस्या कम होगी और खरीदी प्रक्रिया तेज हो सकेगी। इसके साथ ही स्लॉट बुकिंग व्यवस्था को और सरल एवं सुगम बनाने के लिए तकनीकी क्षमता में भी वृद्धि की गई है। एनआईसी के माध्यम से ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग प्रणाली को मजबूत किया गया है, जिससे किसानों को आ रही तकनीकी परेशानियों का समाधान होने की उम्मीद है।

सरकार ने कहा है कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। गेहूं उपार्जन प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और किसान हितैषी बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements