सिवनी: पानी चौपाल से दी गई जल संरक्षण तकनीक की जानकारी
23 मार्च 2026, सिवनी: सिवनी: पानी चौपाल से दी गई जल संरक्षण तकनीक की जानकारी – कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन एवं जिला उद्यानिकी अधिकारी डॉ. आशा उपवंशी-वासेवार के मार्गदर्शन में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा विकासखण्ड सिवनी की ग्राम पंचायत हिनोतिया (रन.) में “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत ‘पानी चौपाल ‘ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत हिनोतिया (रन.) की सरपंच श्रीमती शिव कुमारी सनोडिया थीं । इस अवसर पर बड़ी संख्या में कृषक शामिल हुए।
वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्री संतोष बघेल ने ‘पानी चौपाल ‘ के दौरान किसानों को जल संरक्षण की तकनीकों की जानकारी देते हुए पानी के सदुपयोग पर जोर दिया। उन्होंने “पर ड्रॉप मोर क्रॉप” योजना के अंतर्गत ड्रिप, मिनी स्प्रिंकलर एवं पोर्टेबल स्प्रिंकलर जैसी सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों के उपयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इन तकनीकों के माध्यम से कम पानी में अधिक उत्पादन लेकर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।
ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी कु. शीला इनवाती एवं कु. शिल्पा इंदोरकर ने कृषकों को अपनी कुल भूमि के कम से कम 10 प्रतिशत हिस्से में उद्यानिकी फसलें लगाने की सलाह दी। साथ ही सिंचाई जल के समुचित उपयोग पर बल देते हुए विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की और पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया समझाई। सरपंच श्रीमती शिव कुमारी सनोडिया ने भी किसानों से जल संरक्षण अपनाने और अधिक से अधिक उद्यानिकी फसलें लगाने का आह्वान किया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

