राज्य कृषि समाचार (State News)

सिवनी: मूंग एवं उड़द उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन 15 जून तक

05 जून 2026, सिवनी: सिवनी: मूंग एवं उड़द उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन 15 जून तक –  किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के निर्देशों के तहत रबी वर्ष 2025-26 एवं विपणन वर्ष 2026-27 के लिए ग्रीष्मकालीन फसल मूंग एवं उड़द के उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन कार्य 25 मई 2026 से प्रारंभ कर दिया गया है। पंजीयन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है।

उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास, सिवनी ने बताया कि जिले के पात्र किसानों के पंजीयन के लिए 7 पंजीयन केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें सहकारी प्रक्रिया एवं विपणन संस्था मर्यादित सिवनी, सेवा सहकारी समिति मर्यादित पलारी, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति चमारी, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति धूमा, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति घंसौर, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मोहगांव तथा सेवा सहकारी समिति बाकी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि किसान एमपी ऑनलाइन एवं कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से भी अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के समय किसान इस बात का विशेष ध्यान रखें कि यदि वे स्वयं खरीदी केंद्र पर उपस्थित नहीं हो सकते हैं, तो फसल विक्रय के लिए पंजीयन के दौरान अधिकतम तीन अधिकृत व्यक्तियों के नाम एवं आधार नंबर दर्ज करा सकते हैं। अधिकृत व्यक्ति किसान की ओर से खरीदी केंद्र पर फसल लाकर विक्रय कर सकेंगे।

उपसंचालक कृषि ने बताया कि अधिकृत व्यक्तियों का आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन सक्षम पीओएस मशीन अथवा मोबाइल एप के माध्यम से किया जाना अनिवार्य होगा। फसल विक्रय के उपरांत भुगतान की राशि केवल पंजीकृत किसान के बैंक खाते में ही जमा की जाएगी। उन्होंने जिले के सभी पात्र कृषकों से निर्धारित अवधि के भीतर पंजीयन कराने की अपील की है, ताकि वे शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर अपनी उपज का विक्रय कर सकें।  

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements