खंडवा में ‘कृषि निर्यात जागरूकता’ पर सेमिनार आयोजित
09 अप्रैल 2026, खंडवा: खंडवा में ‘कृषि निर्यात जागरूकता’ पर सेमिनार आयोजित – पं.भगवंतराव मण्डलोई कृषि महाविद्यालय , खंडवा में मंगलवार को “कृषि निर्यात जागरूकता” विषय पर अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा की अध्यक्षता में सेमिनार का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुंबई के निर्यातक श्री जलज मोहन पिंगले, नासिक के श्री सुनील आर. पाटिल एवं भाग्यश्री पाटिल ने अपने संबोधन में निर्यात के अवसर, वेयरहाउसिंग, निर्यात हेतु छंटाई एवं पैकेजिंग तथा “विदेशी खरीददार कैसे खोजें” विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। सेमिनार कार्यशाला में किसानों के अलावा खाद्य उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
कार्यशाला में कृषि महाविद्यालय के डीन श्री डी के वाणी और उपसंचालक उद्यानिकी विभाग श्री अजय चौहान ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संयुक्त अरब अमीरात के निर्यातक श्री चंद्रशेखर जाधव ने यूएई से वर्चुअली जुड़कर वेयरहाउसिंग और दुबई में निर्यात के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

