राज्य कृषि समाचार (State News)

सीमा पाटीदार का नवोन्मेषी किसान पुरस्कार हेतु चयन

15 फरवरी 2026, (दिलीप  दसौंधी, कृषक जगत, मंडलेश्वर): सीमा पाटीदार का नवोन्मेषी किसान पुरस्कार हेतु चयन – भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ,नई दिल्ली द्वारा  कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए  ग्राम डालकी तहसील सेगांव जिला खरगोन की प्रगतिशील महिला किसान श्रीमती सीमा बालकृष्ण पाटीदार का चयन नवोन्मेषी किसान  पुरस्कार हेतु किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार पूसा कृषि विज्ञान मेले  के समापन समारोह में 27 फरवरी 2026  को प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार प्राप्त करने पर वे किसानों एवं वैज्ञानिकों के समक्ष अपने अनुभव भी साझा करेंगी।

उल्लेखनीय है कि सीमा पाटीदार ने रेसिड्यू फ्री फार्मिंग, मल्टी लेयर फार्मिंग, प्रोसेसिंग यूनिट्स, ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्र संचालन, दलहन-तिलहन उत्पादन, वर्मी कंपोस्ट, जीवामृत निर्माण तथा पॉली/हाउस नर्सरी जैसे नवाचारों को अपनाकर  यह सिद्ध किया है कि निरंतर प्रयोग, समर्पण और वैज्ञानिक सोच से खेती को लाभकारी एवं सम्मानजनक बनाया जा सकता है।  उनका यह सम्मान पूरे निमाड़ क्षेत्र के लिए गौरव और प्रेरणा का स्रोत है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्राकृतिक एवं वैज्ञानिक खेती की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश देती है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements