राज्य कृषि समाचार (State News)

सागर: अधिकारियों ने खाद केंद्रों और मूंग खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

08 अगस्त 2026, सागरसागर: अधिकारियों ने खाद केंद्रों और मूंग खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण – कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार जिले में किसानों को खाद एवं उपार्जन संबंधी सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराने के हेतु एसडीएम एवं तहसीलदारों द्वारा विभिन्न खाद केंद्रों और खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित, जैसीनगर में एसडीएम ने मंडी परिसर स्थित खाद गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उपलब्ध खाद के स्टॉक, भंडारण व्यवस्था, वितरण प्रक्रिया तथा किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि खाद वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए तथा किसी भी किसान को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।

इसी क्रम में तहसील गढ़ाकोटा अंतर्गत ग्राम रनगुवां स्थित गढ़ाकोटा मंडी में संचालित मूंग खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। किसानों से प्राप्त शिकायतों के संबंध में मौके पर जांच कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने खरीदी प्रक्रिया, तौल व्यवस्था, गुणवत्ता परीक्षण, बारदाना उपलब्धता तथा अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। खाद वितरण एवं समर्थन मूल्य पर उपार्जन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture