Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

फार्मर रजिस्ट्री के कार्य पर फोकस करें राजस्व अधिकारी- कलेक्टर सतना

01 जुलाई 2026, सतना: फार्मर रजिस्ट्री के कार्य पर फोकस करें राजस्व अधिकारी- कलेक्टर सतना – कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने जिले में फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में अपेक्षित गति नहीं आने पर जिले के राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस सप्ताह राजस्व अधिकारी फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में फोकस करें। उन्होंने कहा कि एसडीएम और तहसीलदार प्रतिदिन पटवारियों द्वारा किये गये कार्य की प्रगति की समीक्षा करें। सोमवार को समय-सीमा प्रकरणों की समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने  यह निर्देश दिए।  

 फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि जिले की सभी तहसीलों में एक दिन में औसतन एक हजार फार्मर रजिस्ट्री भी नहीं हो पा रही। रघुराजनगर तहसील की प्रगति सबसे कम 14 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि एसडीएम सिटी और ग्रामीण संयुक्त रूप से रणनीति बनाकर फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में अपेक्षित प्रगति  लाए ।

 कलेक्टर ने खरीफ फसल की बोनी और खाद वितरण की समीक्षा में कहा कि कृषि उत्पादन आयुक्त की बैठक के निर्णय बिन्दुओं पर सभी संबंधित विभाग अपनी कार्यवाहियां पूरी करें।इस अवसर पर आयुक्त नगर शेर सिंह मीना, अपर कलेक्टर विकास सिंह, सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम  जितेंद्र  वर्मा, राहुल सिलाडिया, सुभाष मिश्रा, एलआर जांगडे सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें