रतलाम: कृषि रथ से किसानों को दी कृषि की उन्नत तकनीकों की जानकारी
30 जनवरी 2026, रतलाम: रतलाम: कृषि रथ से किसानों को दी कृषि की उन्नत तकनीकों की जानकारी – उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्रीमती नीलम सिंह चौहान ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 11 जनवरी से 11 फरवरी तक जिले मे कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि रथ का संचालन किया जा रहा है। जिसमें कृषि एवं संबद्ध विषयों जैसे उद्यानिकी, पशुपालन, आत्मा, मत्स्य पालन आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिक तकनीकी सुधार की जानकारी कृषकों को दी जा रही।
28 जनवरी को विकासखंड सैलाना के ग्राम बोरखेड़ा , कोटड़ा विकासखंड आलोट के ग्राम शिशाखेडी़, खजुरी देवड़ा, माजनपुर,रजला विकासखंड पिपलोदा के ग्राम चिपीया, रियावन, बाखरखेड़ी विकासखंड जावरा के ग्राम राजाखेड़ी, गढगड़िया, रेवास, विकासखंड रतलाम के ग्राम घटला, बाजेड़ा, सेजावदा, विकासखंड बाजना के ग्राम अमरपुरा कलां, बरखेड़ा, रूपापाडा में कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रों का विस्तार, पराली न जलाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढावा देना, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, ई विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था, के संबंध में कृषकों को जानकारी दी गई।
29 जनवरी को बाजना विकासखण्ड के कुंडियापाड़ा, सेजल देवड़ा, खेड़ी, रतलाम विकासखण्ड के अमलेटा, धौंसवास, उमरगार, जावरा विकासखण्ड के हिंगोरिया छांछू, बहादुरपुर जागीर, अक्याबेनी, पिपलोदा विकासखण्ड के रानीगांव, नवेली, बछोड़िया, आलोट विकासखण्ड के करवाखेड़ी, माल्याताल, असावता, सैलाना विकासखण्ड के कारिया, भीलों की खेड़ी में रथ भ्रमण करेगा। किसान भाई इन पंचायतों में सम्मिलित होकर उक्त योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

