सरकारी योजनाएं (Government Schemes)राज्य कृषि समाचार (State News)

रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना: कोदो-कुटकी खरीदी की समय-सीमा बढ़ी, अब 31 जनवरी तक होगी खरीदी

21 जनवरी 2026, भोपाल: रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना: कोदो-कुटकी खरीदी की समय-सीमा बढ़ी, अब 31 जनवरी तक होगी खरीदी – मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना के तहत कोदो और कुटकी की खरीदी की समय-सीमा को 15 जनवरी से बढ़ाकर अब 31 जनवरी कर दिया गया है। इस योजना का क्रियान्वयन श्री अन्न प्रोत्साहन कन्सोर्टियम ऑफ फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड भोपाल के माध्यम से किया जा रहा है। प्रदेश के कुल 18 जिलों में यह खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है, जिनमें संभाग में जबलपुर, कटनी, मंडला, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, बालाघाट और सिवनी जिला शामिल हैं।

जबलपुर संभाग में कुल 13 हजार 512 किसानों ने अपनी फसल विक्रय हेतु पंजीयन कराया था, जिनका कुल रकबा 13644.71 दर्ज है। अब तक कुल 873 किसानों से 782.25 मीट्रिक टन कोदो और कुटकी की खरीदी की जा चुकी है। संयुक्‍त संचालक कृषि ने सभी मैदानी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में पंजीकृत किसानों को अनिवार्य रूप से सूचित करें और आवश्यकता पड़ने पर कोटवार के माध्यम से मुनादी भी करवाएं। किसान अपनी उपज को समय पर निर्धारित विक्रय केंद्रों पर ले जाकर तौल सुनिश्चित कराएं।

अधिक जानकारी के लिए किसान अपने नजदीकी किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग कार्यालय या संबंधित कृषि केंद्र प्रभारियों से संपर्क कर सकते हैं। 

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement