Ad DesktopAd TabletAd Mobile
किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)राज्य कृषि समाचार (State News)

कस्‍टम हायरिंग सेंटर संचालित कर आत्मनिर्भर हुआ राकेश

21 जनवरी 2025, नीमच: कस्‍टम हायरिंग सेंटर संचालित कर आत्मनिर्भर हुआ राकेश – कलेक्टर श्री हिमांशु चन्‍द्रा ने गत दिनों  नीमच विकासखंड के ग्राम जवासा में युवा किसान श्री राकेश एवं नवीन पिता राधेश्याम मालवीय द्वारा संचालित किए जा रहे कस्‍टम हायरिंग सेंटर का निरीक्षण कर जानकारी ली।

किसान श्री राकेश ने अवगत कराया, कि उसने 24.96 लाख का  बैंक ऋण लेकर अपने गांव में कस्‍टम हायरिंग सेंटर स्थापित किया है। इस पर उसे 8 लाख रुपये का अनुदान भी मिला है। कस्‍टम हायरिंग सेंटर में 11 कृषि यंत्र, उपकरण एवं दो ट्रैक्टर है। जिससे उसे प्रति सीजन लगभग 3 से 4 लाख की आमदनी हो जाती है। वह बैंक की किस्त भी नियमित रूप से जमा कर रहा है । युवा किसान ने बताया कि कस्‍टम हायरिंग सेंटर से उसे प्रति सीजन लगभग 2 से 2.50 लाख की शुद्ध आमदनी हो जाती है। कलेक्‍टर ने उप संचालक कृषि को अन्य गांवों के युवाओं को तैयार कर नवीन कस्‍टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अरविंद डामोर, एसडीएम श्री पवन बारिया, सहायक संचालक जनसंपर्क श्री जगदीश चंद्र मालवीय, उप संचालक कृषि श्री भगवान सिंह अर्गल, तहसीलदार श्री बी.के.मकवाना व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com