राजगढ़: ई-टोकन प्रणाली से खाद वितरण हुआ आसान
01 अप्रैल 2026, राजगढ़: राजगढ़: ई-टोकन प्रणाली से खाद वितरण हुआ आसान – कृषि विभाग ने गत दिनों जनपद पंचायत खिलचीपुर सभाकक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें राजस्व विभाग के पटवारी, सहकारी समिति प्रबंधक, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक और कृषि विस्तार अधिकारी शामिल हुए।
अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री प्रहलाद सिंह बारेला ने प्रतिभागियों को ई-टोकन जनरेट करने की प्रक्रिया सविस्तार समझाई, ताकि किसानों को उर्वरक वितरण में कोई परेशानी न हो। इस प्रणाली का मुख्य उद्देश्य उर्वरक वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता, समयबद्धता और सुगमता प्रदान करना है।
ई-टोकन प्रणाली के तहत किसानों को उर्वरक प्राप्ति के लिए एक डिजिटल टोकन प्रदान किया जाता है, जिसमें उनकी आवश्यकतानुसार उर्वरक की मात्रा, वितरण केंद्र, तिथि और समय का उल्लेख होता है। इससे किसानों को लंबी कतारों में लगने की झंझट खत्म हो जाती है। उप संचालक कृषि श्री सचिन जैन द्वारा किसानों को संतुलित मात्रा में खाद डालने की सलाह देने के संबंध में विस्तार से बताया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

