Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: रबी सीजन में 5.75 लाख हेक्टेयर में बुवाई का लक्ष्य, खाद की उपलब्धता सुनिश्चित  

16 अक्टूबर 2026, जयपुर: राजस्थान: रबी सीजन में 5.75 लाख हेक्टेयर में बुवाई का लक्ष्य, खाद की उपलब्धता सुनिश्चित – राजस्थान के बीकानेर जिले में इस रबी सीजन 5.75 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में विभिन्न फसलों की बुवाई के आंकड़े कृषि आयुक्तालय से प्राप्त हुए हैं। संयुक्त निदेशक (कृषि) मदनलाल ने बताया कि इस वर्ष रबी में सरसों 1.90 लाख हेक्टेयर, चना 1.50 लाख हेक्टेयर, गेहूं 1.20 लाख हेक्टेयर, तारामीरा 20 हजार हेक्टेयर, जौ 15 हजार हेक्टेयर व 80 हजार हेक्टेयर में जीरा, मैथी, इसबगोल इत्यादि की बुवाई के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। सिंचित क्षेत्र में उपलब्ध जल की मात्रा के मध्यनजर निर्धारित बुवाई क्षेत्रफल से अधिक भी बुवाई संभावित है।

वर्तमान में रबी सीजन में बुवाई प्रारंभिक अवस्था में है, जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। जिले में यूरिया 11559 मै.टन, डीएपी 1899 मै.टन, एसएसपी 4355 मै.टन, एनपीके 1675 मै.टन व एमओपी 587 मै.टन उपलब्ध है। गुण नियंत्रण कार्यक्रम को ओर अधिक सशक्त/प्रभावी बनाने, निरीक्षण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने एवं कृषि आदान विक्रेताओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग हेतु मोबाइल ऐप विकसित किया गया है।

आयुक्त (कृषि) नरेश कुमार गोयल के निर्देशानुसार जिले के समस्त कृषि आदान निरीक्षकों द्वारा राज एग्री क्यूसी ऐप से उर्वरकों का ऑनलाइन निरीक्षण किया जा रहा है। उद्यान विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने बताया कि उर्वरकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा अनियमितता पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये कृषि विभाग द्वारा विशेष रबी गुण नियंत्रण अभियान संचालित किया जा रहा है। गुणवत्ता नियंत्रण के लिए कृषि आदान निरीक्षकों द्वारा औचक निरीक्षण किये जा रहे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उर्वरकों की उपलब्धता, वितरण एवं आपूर्ति की निरंतर निगरानी की जा रही है। जिससे किसानों को समय पर गुणवत्ता युक्त उर्वरक मिल सके। उर्वरकों के साथ अन्य उत्पादों की टेगिंग रोकने के लिये विभाग द्वारा सख्त निर्देश जारी किये गये हैं। कृषि आदान विक्रेता स्तर पर अनियमितता पाये जाने पर नियमानुसार विक्रेता के विरुद्ध विभाग द्वारा कठोर कार्यवाही की जाएगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture