Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: प्रमुख शासन सचिव ने कृषि योजनाओं की समीक्षा की, किसानों तक लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

03 जून 2026, जयपुर: राजस्थान: प्रमुख शासन सचिव ने कृषि योजनाओं की समीक्षा की, किसानों तक लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश – राजस्थान के जयपुर जिले के कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती मंजू राजपाल की अध्यक्षता में सोमवार को पंत कृषि भवन में कृषि एवं संबंधित विभागों की बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में श्रीमती राजपाल ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के लिए आवंटित बजट को शीघ्र खर्च कर विकास कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे किसानों और पशुपालकों को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का समय पर लाभ मिलेगा।
प्रमुख शासन सचिव ने लम्बित फ़ाइलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों की गति बढ़ाई जाए तथा प्रत्येक घोषणा की प्रगति की नियमित समीक्षा भी की जाए।

श्रीमती राजपाल ने कृषि विपणन विभाग को निर्देश दिए कि प्रदेश की विभिन्न कृषि मंडियों के विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा नवीन कृषि मंडियों के लिए भूमि आवंटन का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन से किसानों तथा ग्रामीण क्षेत्रों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने को कहा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बैठक में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सहकारिता एवं अन्य संबंधित विभागों की बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रमुख शासन सचिव ने विभागवार घोषणाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture