राजस्थान सहायक कृषि अभियंता भर्ती: RPSC ने 62 अभ्यर्थियों को दिया अंतिम मौका, 31 जुलाई तक भरें विस्तृत आवेदन
28 जुलाई 2026, जयपुर: राजस्थान सहायक कृषि अभियंता भर्ती: RPSC ने 62 अभ्यर्थियों को दिया अंतिम मौका, 31 जुलाई तक भरें विस्तृत आवेदन – राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक कृषि अभियंता (कृषि विभाग) भर्ती-2025 के अंतर्गत विचारित सूची में सम्मिलित 62 अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने का अंतिम अवसर दिया है। विस्तृत सूचना एवं संबंधित अभ्यर्थियों के रोल नंबर आयोग वेबसाइट पर जारी प्रेस नोट में उपलब्ध हैं।
इन अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व में प्रदत्त अवसरों के दौरान ऑनलाइन विस्तृत आवेदन सबमिट नहीं किया गया है। संबंधित अभ्यर्थी 28 से 31 जुलाई 2026 (रात्रि 11:59 बजे) तक विस्तृत ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
इसके बाद इस संबंध में कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा। यदि अभ्यर्थी इस अवधि में भी विस्तृत आवेदन सब्मिट नहीं करते है, तो उन्हें अपात्र मानते हुए परिणाम/चयन प्रक्रिया से वंचित कर दिया जाएगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

