राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान कृषि विभाग भर्ती 2026: 20 जुलाई से शुरू होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, देखें पूरा शेड्यूल  

17 जुलाई 2026, जयपुर: राजस्थान कृषि विभाग भर्ती 2026: 20 जुलाई से शुरू होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, देखें पूरा शेड्यूल – राजस्थान कृषि विभाग विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है। विभाग द्वारा 20 जुलाई से 23 जुलाई, 2026 तक राज्य कृषि प्रबंध संस्थान (SIAM), दुर्गापुरा, जयपुर के कॉन्फ्रेंस हॉल में सहायक कृषि अधिकारी, सांख्यिकी अधिकारी, कृषि अनुसंधान अधिकारी एवं सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं मूल दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहायक कृषि अधिकारी के 370, सांख्यिकी अधिकारी के 59, कृषि अनुसंधान अधिकारी के 73 तथा सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी के 98 अभ्यर्थियों सहित कुल 600 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

विभाग के अनुसार पात्रता जांच के दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आरक्षण संबंधी दस्तावेज, अनुभव प्रमाण-पत्र (जहां लागू हो) तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों का नियमानुसार गहन परीक्षण किया जाएगा। सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत भर्ती की आगामी कार्रवाई निर्धारित नियमों के अनुसार संपादित की जाएगी।

इस संबंध में विस्तृत कार्यक्रम, अभ्यर्थियों की सूची एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://agriculture.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। विभाग ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर सभी मूल दस्तावेजों तथा उनकी स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ निर्धारित स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों, ताकि दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया सुचारु एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण की जा सके।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture