Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: 11 पंचायत समितियों के 55 किसानों को मिलेगा कृषि पुरस्कार, 7 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

10 जुलाई 2026, श्रीगंगानगर: राजस्थान: 11 पंचायत समितियों के 55 किसानों को मिलेगा कृषि पुरस्कार, 7 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि – राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में आत्मा योजनान्तर्गत फार्म फील्ड स्कूल के तहत 6 एफ बड़ा गांव में कृषक हेतराम के खेत पर किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान परियोजना निदेशक (आत्मा) डॉ. विनोद सिंह गौतम ने बताया कि इस वर्ष कृषक पुरस्कार योजना के तहत जिले की 11 पंचायत समितियों के 55 किसानों को 7 लाख रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार कृषि, बागवानी, पशुपालन, जैविक खेती और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को दिया जाएगा।

सहायक कृषि अधिकारी सुशील बेदी ने किसानों को अमेरिकन कपास और मूंग की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बूंद-बूंद सिंचाई (ड्रिप इरिगेशन) अपनाने और उर्वरकों का संतुलित उपयोग करने की सलाह भी दी।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सहायक कृषि अधिकारी श्री सोहन लाल शर्मा ने जैविक खेती पर विस्तार से जानकारी देते हुए बीजामृत, जीवामृत, वर्मी कम्पोस्ट और वेस्ट डी-कम्पोजर के उपयोग के बारे में किसानों को अवगत कराया। इस अवसर पर कृषि पर्यवेक्षक श्री रोशन सिंह एवं श्रीमती किरण ने भी किसानों को कृषि से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दीं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें