राजस्थान: डूंगरपुर की 50महिला किसान गुजरात दौरे पर रवाना, आधुनिक कृषि तकनीकों का करेंगी अध्ययन
21 जुलाई 2026, डूंगरपुर: राजस्थान: डूंगरपुर की 50महिला किसान गुजरात दौरे पर रवाना, आधुनिक कृषि तकनीकों का करेंगी अध्ययन – राजस्थान के डूंगरपुर जिले से 50 महिला किसानों का अंतरराज्यीय कृषक भ्रमण दल गुजरात के अध्ययन दौरे के लिए रवाना हुआ। यह दल गुजरात के कृषि विश्वविद्यालयों, अनुसंधान केंद्रों, कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) और प्रगतिशील किसानों के खेतों का भ्रमण कर आधुनिक खेती, बागवानी, डेयरी और मत्स्य पालन की नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त करेगा। इस अध्ययन भ्रमण का उद्देश्य महिला किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों से परिचित कराना और उनकी आय बढ़ाने में मदद करना है।
भ्रमण दल द्वारा हिम्मतनगर में अमूल डेयरी, कृषकों के फार्म का अवलोकन, रास्ते में नीबू के बगीचों का अवलोकन, ऊंझा में रात्री विश्राम, ऊंझा मण्डी, मसाला अनुसंधान केन्द्र जगुदण में विभिन्न प्रकार के मसालो की प्रोसेसिंग ईकाईयों का अवलोकन, तरगडिया के.वी.के. फार्म पर विभिन्न कृषि गतिविधियों का अवलोकन एवं वैज्ञानिकों के साथ संवाद करेंगें, एवं क्षेत्र के श्रेष्ठ कृषकों के खेतों/फार्मों का अवलोकन एवं एफ.टी.सी. केंद्र राजकोट का भ्रमण करेगें।
मूंगफली अनुसंधान से लेकर मत्स्य पालन तक सीखेंगी तकनीकें
जुनागढ कृषि विश्व विद्यालय में, विभिन्न विभागों का भ्रमण कर कृषि गतिविधियों का अवलोकन करेंगें एवं मूंगफली अनुसंधान केन्द, जुनागढ़ का भी अवलोकन कर ज्ञानार्जन कराया जाएगा । वेरावल में मत्स्य कॉलेज में मछली पालन के संबंध में जानकारी प्रदान कराई जावेगी एवं वैज्ञानिकों से संवाद करवाया जावेगा। वेरावल एवं सोमनाथ के मध्य में चिंकू, नारियल, केला आदि उद्यानिकी फसलों की खेती का अवलोकन एवं अध्ययन करवाया जावेगा। पोरबंदर के.वी.के खापट फार्म पर विभिन्न अनुसंधान कार्यों का अवलोकन करवाया जायेगा।
जामनगर में केला, नारियल आदि उद्यानिकी फसलों का अवलोकन एवं भ्रमण कर वापस 26 जुलाई 2026 को डूंगरपुर पहुंचेगें। भ्रमण दल को कृषि अधिकारी डॉ. भगवती बरण्डा एवं वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक श्रीमति राजश्री गरासिया के साथ रवाना किया गया। उक्त अन्तर राज्यीय (राज्य के बाहर) कृषक भ्रमण में 50 महिलाओं द्वारा भाग लिया जाएगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

