राज्य कृषि समाचार (State News)

रायपुर: कृषि उत्पादन आयुक्त ने गांव-गांव जाकर कृषि योजनाओं व फसल चक्र परिवर्तन का किया अवलोकन

25 दिसंबर 2025, रायपुर: रायपुर: कृषि उत्पादन आयुक्त ने गांव-गांव जाकर कृषि योजनाओं व फसल चक्र परिवर्तन का किया अवलोकन – कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार ने राजनांदगांव जिले के ग्राम सोमनी, पार्रीखुर्द, मोखला, जंगलेसर एवं बरगा का भ्रमण कर केन्द्र एवं राज्य शासन के कृषि एवं संवर्गीय विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा फसल चक्र परिवर्तन कार्यक्रम की प्रगति का अवलोकन किया।

कृषि उत्पादन आयुक्त ने सेवा सहकारी समिति सोमनी में धान खरीदी एवं पीएम-आशा योजनांतर्गत खरीफ एवं रबी फसलों के समर्थन मूल्य पर उपार्जन की तैयारियों का जायजा लिया और किसानों के बीच समयबद्ध प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। ग्राम पार्रीखुर्द में उन्होंने फसल चक्र परिवर्तन कार्यक्रम के तहत किसानों से चर्चा की तथा कम पानी वाली फसलों की खेती के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। ग्राम मोखला में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत संचालित गतिविधियों, जैव आदान सामग्री वितरण एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई। ग्राम जंगलेसर में उद्यानिकी एवं अनुबंध खेती के तहत ली जा रही फसलों का अवलोकन कर किसानों को प्रोत्साहित किया।

आयुक्त  निगार ने मिशन जल रक्षा अंतर्गत ग्राम बरगा में जल संरक्षण हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा, कृषि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर किसानों की आय में वृद्धि एवं कृषि को लाभकारी बनाना है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement