Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रायपुर: वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगा गन्ना उत्पादन, 267 गांवों में किसानों के लिए शुरू हुआ प्रशिक्षण अभियान

04 जुलाई 2026, रायपुर: रायपुर: वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगा गन्ना उत्पादन, 267 गांवों में किसानों के लिए शुरू हुआ प्रशिक्षण अभियान – छत्तीसगढ़ सरकार गन्ना किसानों को उन्नत और समृद्ध किसान बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। इस कड़ी में सूरजपुर जिला स्थित माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, केरता कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देश पर गन्ना उत्पादक किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से क्षेत्र के विभिन्न गांवों में प्रशिक्षण एवं किसान चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।

इस पहल का उद्देश्य गन्ना उत्पादन में वृद्धि, लागत में कमी तथा किसानों की आय में बढ़ोतरी सुनिश्चित करना है। कारखाना क्षेत्र के अंतर्गत सूरजपुर, बलरामपुर एवं सरगुजा जिले के 267 गांवों के गन्ना उत्पादक किसानों को उन्नत खेती की नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी जा रही है।

आधुनिक खेती की तकनीकों की दी जा रही जानकारी

इस प्रशिक्षण कार्यक्रमों में किसानों को उन्नत किस्म के बीजों का चयन, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, जल संरक्षण एवं सिंचाई की वैज्ञानिक पद्धतियां, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा बेहतर उत्पादन के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की जा रही है। ग्राम परसवार, मायापुर-1, बैकोना, पोडिया, बगड़ा, मायापुर-2, सुन्दरगंज, दुप्पी, रेवतपुर, कुंदीकला, अखोराखुर्द, टुकुडांड, पोपरंगा, महोरा, धरमपुर और रुखपुर सहित अन्य गांवों में आयोजित चौपालों में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

खेतों में कराया जा रहा व्यवहारिक प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के साथ किसानों को गन्ना खेतों का व्यवहारिक भ्रमण भी कराया जा रहा है। इस दौरान लाइन से लाइन की उचित दूरी, शीघ्र एवं अधिक उत्पादन देने वाली उन्नत किस्मों के उपयोग तथा कीट-रोगों की पहचान एवं प्रभावी नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी जा रही है। कारखाना प्रबंधन ने किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाकर अधिक उत्पादन एवं बेहतर गुणवत्ता का गन्ना तैयार करने की अपील की है, जिससे क्षेत्र में गन्ना उत्पादन के साथ किसानों की आर्थिक समृद्धि को भी नई गति मिल सके।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture