Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रायपुर: ‘टोकन तुहर हाथ’ से धान विक्रय हुआ आसान, 24×7 मिल रहा टोकन, किसान उपार्जन व्यवस्था से खुश

19 दिसंबर 2025, रायपुर: रायपुर: ‘टोकन तुहर हाथ’ से धान विक्रय हुआ आसान, 24×7 मिल रहा टोकन, किसान उपार्जन व्यवस्था से खुश – छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। सरल, पारदर्शी और त्वरित प्रक्रिया से किसान संतुष्ट नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय की मंशा एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार जिले में किसानों को चौबीसों घंटे टोकन तुहर हाथ मोबाइल एप के माध्यम से धान विक्रय के लिए टोकन उपलब्ध कराने की सुविधा सुनिश्चित हुई है।

जिला मुख्यालय सुकमा के ग्राम भेलवापाल निवासी किसान श्री मुचाकी गंगा ने धान उपार्जन केंद्र सुकमा में मिली सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि धान बेचने में उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। उनके नाम दर्ज 2.30 हेक्टेयर भूमि से प्राप्त 100 क्विंटल धान की खरीदी सभी नियमों के अनुसार समय पर और पारदर्शी तरीके से की गई।

किसान गंगा ने बताया कि ऑनलाइन टोकन काटने की प्रक्रिया बहुत आसान रही। धान की नमी और गुणवत्ता की जांच तुरंत की गई। बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था रही और तौल पूरी पारदर्शिता के साथ हुई। समर्थन मूल्य पर धान विक्रय से उनकी आय में वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि दो से तीन दिनों के भीतर धान उपार्जन की राशि उनके खाते में आ जाएगी, जिसका उपयोग वे खेती-किसानी में करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा घोषित 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान मूल्य को किसानों के लिए बड़ी सहायता बताते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है। व्यवस्था को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है और निरीक्षण दल नियमित रूप से केंद्रों का दौरा कर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी किसान को धान विक्रय के दौरान असुविधा न हो।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture