Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रायपुर: माइक्रो एटीएम से किसानों को राहत, राशि निकालना हुआ आसान और तेज

22 नवंबर 2025, रायपुर: रायपुर: माइक्रो एटीएम से किसानों को राहत, राशि निकालना हुआ आसान और तेज – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी कार्य सुचारू और व्यवस्थित ढंग से जारी है। जशपुर जिले के कुनकुरी धान खरीदी केंद्र पहुँचे ग्रामवासी किसान भीमचंद लकड़ा ने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की और बताया कि इस वर्ष भी सभी व्यवस्थाएँ पहले की तरह सुव्यवस्थित हैं।

लकड़ा ने बताया कि वे नियमित रूप से इसी केंद्र में धान बेचते हैं। आज उन्होंने ऑनलाइन टोकन कटाया, जो बिना किसी कठिनाई के तुरंत प्राप्त हो गया। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि पर वे अपना धान लेकर आएँगे और खरीदी की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

 माइक्रो एटीएम सुविधा किसान के उपयोगी

केंद्र में उपलब्ध माइक्रो एटीएम सुविधा को किसान के लिए विशेष रूप से उपयोगी बताया गया है। श्री लकड़ा के अनुसार, इस सुविधा से किसान आवश्यकता अनुसार तुरंत राशि प्राप्त कर सकते हैं, जिससे दैनिक जरूरतों की पूर्ति में आसानी होती है। यह सुविधा छोटे और सीमांत किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

धान खरीदी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शी और समयबद्ध

धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक संतोष गुप्ता ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी सुविधाएँ केंद्र में उपलब्ध हैं—ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, माइक्रो एटीएम, बारदाना, पेयजल, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रबंध। जिले का प्रशासनिक अमला लगातार निगरानी कर रहा है ताकि हर किसान को धान खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी, सरल और समयबद्ध रूप में मिले।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

माइक्रो एटीएम से राशि निकालना आसान

 राज्य सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए धान उपार्जन केंद्रों में माइक्रो एटीएम मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। इसके माध्यम से किसान 2,000 रुपए से 10,000 रुपए तक की राशि तत्काल निकाल सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की इस पहल से किसानों को बैंकों में कतारों में लगने की आवश्यकता नहीं पड़ती और धान बिक्री के तुरंत बाद उन्हें आवश्यक नकद उपलब्ध हो जाता है। यह व्यवस्था किसानों की आर्थिक आवश्यकताओं को त्वरित रूप से पूरा करने में अत्यंत सहायक सिद्ध हो रही है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture