Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रायपुर: महासमुंद में एमएसपी पर धान खरीदी तेज़, 10वें दिन 50 हजार टन से अधिक खरीदी पूरी  

27 नवंबर 2025, रायपुर: रायपुर: महासमुंद में एमएसपी पर धान खरीदी तेज़, 10वें दिन 50 हजार टन से अधिक खरीदी पूरी – छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य सुचारू गति से जारी है। आज खरीदी का 10वां दिन है और कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में निर्बाध एवं पारदर्शी तरीके से धान खरीदी की जा रही है।

जिला खाद्य शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 130 समितियों के अंतर्गत 182 उपार्जन केंद्र संचालित हैं। आज दिनांक तक सभी उपार्जन केंद्रों के माध्यम से किसानों से 50,502.96 टन धान की खरीदी की जा चुकी है तथा आज 26 नवम्बर को 1052.08 टन की खरीदी की जाएगी। खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधाओं, तौल व्यवस्था एवं सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता में रखते हुए, सुगम प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने धान खरीदी कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने हेतु सभी नोडल अधिकारियों को सघन निगरानी के निर्देश दिए हैं। नोडल अधिकारी प्रतिदिन आबंटित अपने-अपने उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर रहे हैं। किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए, राज्य सरकार की धान खरीदी नीति के 29 बिंदुओं की चेक लिस्ट के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियों तौल-कांटा व्यवस्था, बारदाना एवं गोदाम सुविधा, पेयजल और बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा और अनुशासन, धान की गुणवत्ता जांच को सख्ती से सुनिश्चित किया जा रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

जिले के सभी उपार्जन केंद्रों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, किसानों को बिना किसी बाधा के टोकन के अनुसार समय पर तुलाई के लिए बुलाया जा रहा है। साथ ही, परिवहन, भंडारण और तुलाई की प्रत्येक प्रक्रिया की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। कलेक्टर ने कहा है कि धान खरीदी कार्य राज्य सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture