Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रायपुर: ड्रिप सिंचाई ने बदली हीरामती की खेती की तस्वीर, कम मेहनत में बढ़ी आमदनी

01 सितंबर 2026, रायपुर: रायपुर: ड्रिप सिंचाई ने बदली हीरामती की खेती की तस्वीर, कम मेहनत में बढ़ी आमदनी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन की योजनाओं का लाभ लेकर प्रदेश की ग्रामीण महिलाएं आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाते हुए आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही हैं। ग्राम जुनवानी की श्रीमती हीरामती यादव ने ड्रिप सिंचाई प्रणाली को अपनाकर खेती को आसान और अधिक लाभकारी बनाया है। देविका महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी हीरामती यादव पहले साग-सब्जियों की खेती करती थीं। हालांकि सिंचाई के पर्याप्त साधन नहीं होने के कारण उन्हें पानी की कमी, अधिक मेहनत और अतिरिक्त लागत जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। कृषि एवं उद्यानिकी विकास योजनाओं के तहत ड्रिप सिंचाई प्रणाली मिलने के बाद उनकी खेती से जुड़ी कई मुश्किलें काफी हद तक दूर हो गईं।

ड्रिप सिस्टम के माध्यम से पानी सीधे पौधों की जड़ों तक पहुंचता है। इससे पानी का बेहतर उपयोग होने के साथ सिंचाई में लगने वाला श्रम और लागत भी कम हुई है। अब हीरामती यादव अकेले ही अपने खेत की देखभाल कर लेती हैं। व्यवस्थित सिंचाई व्यवस्था के कारण साग-सब्जियों की गुणवत्ता और उत्पादन में भी सुधार हुआ है, जिसका सकारात्मक असर उनकी आमदनी पर पड़ा है।

हीरामती यादव ने बताया कि पहले खेत में सिंचाई के लिए पानी की काफी कमी रहती थी और खेती में अधिक मेहनत करनी पड़ती थी। ड्रिप सिंचाई प्रणाली लगने के बाद खेत की सिंचाई आसान हो गई है। अब कम मेहनत में वह अकेले ही पूरे खेत की देखभाल कर लेती हैं और खेती-बाड़ी पहले की तुलना में बेहतर तरीके से हो रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने शासन और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिक कृषि तकनीक और शासकीय योजनाओं का लाभ ग्रामीण महिलाओं के लिए खेती को केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बना सकता है। ड्रिप सिंचाई ने हीरामती यादव के खेत में पानी के बेहतर प्रबंधन के साथ खेती को आसान, व्यवस्थित और अधिक लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह उदाहरण बताता है कि आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर ग्रामीण महिलाएं कम श्रम और बेहतर संसाधन प्रबंधन के साथ अपनी आय बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture