राज्य कृषि समाचार (State News)

रबी 2026-27: रायसेन में गेहूं उपार्जन के लिए 19,227 किसान पंजीकृत  

28 फरवरी 2026, रायसेन: रबी 2026-27: रायसेन में गेहूं उपार्जन के लिए 19,227 किसान पंजीकृत – रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिये किसान पंजीयन 07 फरवरी से प्रारंभ हो गए हैं तथा यह किसान पंजीयन की अंतिम तिथि 07 मार्च निर्धारित है। रायसेन जिले में गेहूं उपार्जन हेतु किसानों की सुविधा के लिए पंजीयन केन्द्र बनाए गए हैं। इन पंजीयन केंद्रों पर 07 मार्च 2026 तक शासकीय कार्य दिवसों में पंजीयन निःशुल्क किए जाएंगे। रायसेन जिले में अभी तक कुल 20024 किसानों द्वारा 52816.80 हेक्टेयर रकबा का अपनी उपज विक्रय हेतु पंजीयन करा लिया गया है। 

इनमें गेहूं उपार्जन हेतु 19227 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। चना उपार्जन हेतु 2093 किसानों द्वारा तथा मसूर उपार्जन हेतु 757 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। किसान इन पंजीयन केन्द्रों के अतिरिक्त मोबाइल एप, ग्राम पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर निःशुल्क पंजीयन करा सकते हैं। इनके अतिरिक्त एमपी ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर अधिकतम 50 रूपए भुगतान कर पंजीयन करा सकते हैं। किसान पंजीयन के लिए भूमि संबंधी दस्तावेज़ एवं किसान के आधार कार्ड एवं अन्य फोटो पहचान-पत्रों का समुचित परीक्षण कर उनका रिकार्ड रखा जाना अनिवार्य होगा। फसल के भुगतान हेतु बैंक खाता किसान द्वारा समर्थन मूल्य पर विक्रय उपज का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किसान के आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। 

किसान के आधार लिंक बैंक खाते में भुगतान करने में किसी कारण से समस्या उत्पन्न होने पर किसान द्वारा पंजीयन में उपलब्ध कराये गए बैंक खाते में भुगतान किया जा सकेगा। किसान पंजीयन के समय किसान को बैंक का नाम खाता नंबर और आईएफएससी कोड की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। अक्रियाशील बैंक खाते, संयुक्त बैंक खाते एवं फिनो, एयरटेल, पेटीएम, बैंक खाते पंजीयन में मान्य नहीं होंगे। पंजीयन व्यवस्था में बेहतर सेवा प्राप्त करने के लिए यह जरूरी होगा कि किसान अपने आधार नंबर से बैंक खाता और मोबाइल नंबर को लिंक कराकर उसे अपडेट रखें। तहसीलवार किसान पंजीयन की जानकारी समर्थन मूल्य पर उपज विक्रय हेतु रायसेन जिले में अभी तक कुल 20024 किसानों द्वारा पंजीयन करा लिया गया है। 

इसमें गेहूं उपार्जन हेतु 19227 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। चना उपार्जन हेतु 2093 किसानों द्वारा तथा मसूर उपार्जन हेतु 757 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। रायसेन तहसील में अभी तक 4413 किसानों, गौहरगंज तहसील में 3567, बेगमगंज तहसील में 2446, सिलवानी तहसील में 2263, गैरतगंज तहसील में 2202, बरेली तहसील में 1841, उदयपुरा तहसील में 1153, बाड़ी तहसील में 1132, सुल्तानपुर तहसील में 763 तथा देवरी तहसील में 244 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements