प्रसंस्करण/ पैकेजिंग निर्माता ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया तत्काल कराएं
05 मार्च 2026, इंदौर: प्रसंस्करण/ पैकेजिंग निर्माता ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया तत्काल कराएं – संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी , मप्र , भोपाल द्वारा मध्य प्रदेश में दलहन में आत्मनिर्भरता अंतर्गत 55 प्रसंस्करण पैकेजिंग इकाइयों की स्थापना की जानी है। भारत सरकार द्वारा इकाइयों की स्थापना में 33 प्रतिशत अनुदान या अधिकतम राशि रु. 25.00 लाख (जो भी न्यूनतम हो) प्रदान किये जाने का प्रावधान है।
इस हेतु वर्तमान में प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग इकाइयों की स्थापना में निर्धारित मापदंड 300 कि.ग्रा./प्रति घंटा क्षमता के निर्माता एतद् संचालनालय मे ऑनबोर्डेड नहीं है। अत: आपको सूचित किया जाता है कि उक्त इकाइयों से संबंधित इच्छुक निर्माता पंजीयन हेतु आमंत्रित हैं तदनुसार डी.बी.टी. पोर्टल में ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया तत्काल कराएं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

