एफ.पी.ओ.को कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने में आर्थिक मदद उपलब्ध करवाएं- श्री चंद्रा
19 मार्च 2026, नीमच: एफ.पी.ओ.को कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने में आर्थिक मदद उपलब्ध करवाएं- श्री चंद्रा – जिले में गठित कृषक उत्पादक संगठनों (एफ.पी.ओं) को प्रेरित कर उन्हे कस्टम हायरिंग सेंटर के रूप में विकसित करने के लिए शासन की योजना का लाभ दिलाने के साथ ही एफ.पी.ओ को सीधे उर्वरक उत्पादक कम्पनी से अनुबंध करवाकर उन्हे उर्वरक की डीलरशिप दिलवाए। जिससे कि वे किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने का कार्य कर सकें। यह निर्देश कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गत दिनों कलेक्ट्रेट सभाकक्ष नीमच में ए.पी.सी. समूह से संबंधित विभागों की विभागीय समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में जिपं.सीईओ श्री अमन वैष्णव सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे ।
बैठक में कलेक्टर ने एफ.पी.ओ. की सहायता व मार्गदर्शन के लिए सहायक संचालक कृषि श्री रमेश चौहान को समन्वयक का दायित्व सौंपते हुए उन्हें सभी एफ.पी.ओ. की समस्याओं का समाधान करवाकर यथा सम्भव मदद करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जावद के एफ.पी.ओ. को इसी वित्तीय वर्ष में पी.एम.एफ.ई.योजना के तहत ऋण प्रकरण, स्वीकृत कर, वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए है ।
किसानों को नरवाई प्रबंधन के लिए जागरूक करें – बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कृषि विभाग का मैदानी अमला किसानों को नरवाई प्रबंधन के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जिले में इस वर्ष नरवाई जलाने की एक भी घटना ना हो। कलेक्टर ने पिछले वर्षो में नरवाई जलाने की घटना, जिन गांवों में हुई है, उन गांवों के किसानों को जागरूक कर नरवाई प्रबंधन के उपाय सुनिश्चित करने के लिए कृषक संगोष्ठी आयोजित करने के निर्देश भी दिए है ।बैठक में दुग्ध उत्पादन की प्रगति की समीक्षा में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि, जिले में शेष रही पंचायतों में नई दुग्ध समितियां इस माह गठित करें । अक्रियाशील समितियों को भी क्रियाशील करवाए ।जिले में दुग्ध संकलन इस माह 17900 लीटर हो गया है। जिसे एक माह में बढाकर 18500 लीटर से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में उद्यानिकी ,पशुपालन ,कृषि, मत्स्य, सहकारिता, कृषि उपज मंडी की दुग्ध संघ की भी विस्तार से समीक्षा की गई ।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

