Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विदिशा में समर्थन मूल्य पर चना खरीदी शुरू

01 अप्रैल 2026, विदिशा: विदिशा में समर्थन मूल्य पर चना खरीदी शुरू – शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप विदिशा जिले में समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर चना उपार्जन कार्य का विधिवत शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने एमपीडब्ल्यूएलसी वेयरहाउस, पठारी हवेली परिसर स्थित उपार्जन केन्द्र पर पहुंचकर इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे की पूजा-अर्चना कर खरीदी प्रक्रिया का शुभारंभ किया।

 कार्यक्रम के दौरान पंजीकृत महिला कृषक श्रीमती गुलाब बाई तिवारी (ग्राम जैतपुरा) के प्रतिनिधि, जो चना फसल विक्रय हेतु केन्द्र पर पहुंचे थे, उनका विधायक द्वारा फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिले में समर्थन मूल्य पर चना बेचने वाली प्रथम महिला कृषक के रूप में श्रीमती तिवारी ने ढाई क्विंटल चना विक्रय कर शुरुआत की। इस मौके पर विधायक मुकेश टंडन ने कहा कि वर्ष 2026 को कृषि कल्याण वर्ष के रूप में आगे बढ़ाते हुए किसानों को लाभकारी खेती की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने हेतु विभिन्न योजनाएं लागू की गई हैं, जिससे खेती को फायदे का व्यवसाय बनाया जा सके। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा भावांतर भुगतान योजना लागू किए जाने तथा केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों से एमएसपी दरों में वृद्धि सहित कई योजनाओं का लाभ किसानों को मिल रहा है।

किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक श्री के.एस. खपड़िया ने जानकारी दी कि जिले में चना उपार्जन के लिए 18 केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जबकि 30 अन्य केन्द्र प्रस्तावित हैं। चना विक्रय हेतु जिले के 30,403 किसानों ने पंजीयन कराया है। वहीं मसूर के लिए 25,234 किसानों तथा भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत सरसों विक्रय हेतु 5,861 किसानों ने पंजीकरण कराया है, जिनकी खरीदी कृषि उपज मंडियों में की जाएगी। उल्लेखनीय है कि उपार्जन केन्द्र सेवा सहकारी समिति मर्यादित रंगई का संचालन एमपीडब्ल्यूएलसी वेयरहाउस, पठारी हवेली परिसर में किया जा रहा है। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के उपायुक्त, कृषि विभाग के सहायक संचालक श्री महेंद्र सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें