राज्य कृषि समाचार (State News)

अशोकनगर में ग्रीष्मकालीन मूंग के उपार्जन हेतु उपार्जन केन्‍द्र निर्धारित

07 जुलाई 2026, अशोकनगर: अशोकनगर में ग्रीष्मकालीन मूंग के उपार्जन हेतु उपार्जन केन्‍द्र निर्धारित – मध्‍यप्रदेश शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग वर्ष 2025- 26 (विपणन वर्ष 2026-27) में औसत अच्छी गुणवत्ता के ग्रीष्मकालीन मूंग के उपार्जन हेतु उपार्जन नीति जारी की गई है। औसत अच्छी गुणवत्ता (FAQ) के ग्रीष्मकालीन मूंग के उपार्जन हेतु समर्थन मूल्य 8768 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। मूंग उपार्जन अवधि 01 जुलाई 2026 से 10 अगस्त 2026 तक नियत की गई है।

कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह द्वारा ग्रीष्मकालीन मूंग के उपार्जन हेतु प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था बमौरा उपार्जन स्‍थल एमपीडब्‍ल्‍यूएलसी गोदाम नं.6 न्यू बस स्‍टैण्‍ड के पास अशोकनगर उपार्जन केन्द्र निर्धारित किया गया है।

जारी आदेशानुसार उपार्जन कार्य सप्ताह में 5 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) प्रातः 8.00 बजे से शाम 8.00 बजे तक किया जाये। कृषक तौल पर्ची शाम 6.00 बजे तक जारी की जाये। अपरिहार्य  कारणों से सोमवार से शुक्रवार तक उपज की तौल नहीं होने से तौल शनिवार को की जाये। फसल हेतु निर्धारित FAQ अनुसार ही केन्द्र में आनी वाली आवक का उपार्जन किया जाना सुनिश्चित करें। गुणवत्ता परीक्षण में Non FAQ पाये जाने वाले स्कंध का भण्डारण गोदाम में नहीं किया जाये।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture