राज्य कृषि समाचार (State News)

राष्ट्रीय उन्नत कृषि महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

सुचारू व्यवस्था के लिए कमेटियों का गठन

04 अप्रैल 2026, भोपाल: राष्ट्रीय उन्नत कृषि महोत्सव की तैयारियां जोरों पर – भारत सरकार कृषि मंत्रालय के नेतृत्व में रायसेन म.प्र. में 11 से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय उन्नत कृषि महोत्सव की तैयारियां प्रदेश में तेज हो गई हैं। तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के लिये म.प्र. मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक एवं प्रभारी कृषि संचालक श्री कुमार पुरषोत्तम ने परिपत्र जारी कर भारत सरकार के अधिकारियों के साथ समन्वय कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश में कृषि विभाग के अधिकारियों के विभिन्न कार्यों के लिए दायित्व सुनिश्चित किए हैं।

जानकारी के मुताबिक स्टेट लेबल नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी मंडी बोर्ड की संयुक्त संचालक श्रीमती सविता झानिया (आईएएस) को दी गई है। साथ ही कमेटी से समन्वय के लिए भोपाल संभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती सुमन प्रसाद को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कृषि संचालनालय, मंडी बोर्ड, सीहोर, विदिशा, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम एवं रायसेन जिलों के कृषि अधिकारियों को अलग-अलग कार्यों के लिए दायित्व दिया गया है।

कृषि महोत्सव को सफल बनाने के लिए मंच व्यवस्था, परिवहन, मीडिया, प्रदर्शनी/ स्टॉल, प्रोटोकाल, भोजन व्यवस्था आदि के लिए भारत सरकार के अधिकारियों के साथ-साथ प्रदेश के अधिकारी भी तैनात रहेंगे। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र में हो रहे इस विशाल मेले के लिए कृषक समुदाय, कृषि आदान कंपनियों एवं अन्य कृषि संगठनों में भारी उत्साह एवं उत्सुकता है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements