गुना, शिवपुरी और श्योपुर कलां जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना
05 सितंबर 2026, इंदौर: गुना, शिवपुरी और श्योपुर कलां जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम , उज्जैन, ग्वालियर , चंबल संभागों , के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, इंदौर, जबलपुर, सागर, संभागों, के जिलों में अनेक स्थानों पर; रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं- कहीं वर्षा दर्ज़ की गई । 1 जून से 5 सितंबर तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में -5 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से +2 % अधिक तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -13 % कम वर्षा हुई है।
वर्षा के प्रमुख आंकड़े – पश्चिमी मप्र में अधिक वर्षा हुई। सर्वाधिक वर्षा शिवपुरी जिले के बैराड़ में 152.0 मिमी दर्ज़ की गई। इसके अलावा . पोहरी 145.0, शिवपुरी 135.0, कैलाश 122.0, सबलगढ़ 117.0, श्योपुर 110.0, कराहल 100.0, कोलारस 98.0, शुजालपुर 90.0, नरवर 87.0, कोलार 81.3, सारंगपुर 80.0, विजयपुर 76.0, बडौदा 75.0, बदरवास 75.0, गरोठ 73.2, अलीपुर 70.0, नबीबाग 68.6, सोयतकलां 68 .0 , अंबाह 65.8, अरेरा हिल्स में 65.2 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।
मौसमी परिस्थितियां – उत्तर-पधिमी मध्य प्रदेश और उससे लगे दक्षिण – पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना अच्छी तरह चिन्हित निम्न दबाव का क्षेत्र आज 5 सितंबर 2026 को 0830 बजे भारतीय मानक समय, उसी क्षेत्र में कमजोर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण भी फैला हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके उसी क्षेत्र में लगभग स्थिर रहने की संभावना है।
मानसून ट्रफ अब समुद्र तल पर श्री गंगा नगर, नारनौल, उत्तर- पश्चिमी मध्य प्रदेश और उससे लगे दक्षिण -पधिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर स्थित निम्न दबाव क्षेत्र के कें द्र, सीधी, डाल्टन गंज , बाांकुड़ा से होकर गुजर रही है और यहां से त्रिपुरा की ओर पूर्व दिशा में जा रही है। उत्तर- पूर्वी राजस्थान से मणिपुर तक की ट्रफ अब दक्षिण हरियाणा से दक्षिण असम तक फैली हुई है। । यह उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और उससे लगे दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश के निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़े चक्रवातीय परिसंचरण , झारखंड , गांगीय पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग और बाांग्लादेश तक स्थित है। दक्षिण गुजरात से झारखंड तक की ट्रफ अब दक्षिण गुजरात से उत्तर बांग्ला देश तक फैली हुई है। यह उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और उससे लगे दक्षिण -पश्चिम उत्तर प्रदेश के निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण , उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल तक स्थित है। पश्चिमी विक्षोभ मध्य और उत्तरी क्षोभमंडल की पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में बना हुआ है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने गुना, शिवपुरी और श्योपुरकलां जिलों में कहीं -कहीं अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि भोपाल, विदिशा , राजगढ़ , रतलाम, उज्जैन, शाजापुर , आगर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, ग्वालियर , दतिया , भिंड , मुरैना, सतना, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा संभावित है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अति भारी और भारी वर्षा की संभावना वाले जिलों में झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाएं ( 30 -40 किमी /घंटा ) चलने की संभावना है। राज्य के शेष जिलों में कुछ / अनेक / अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

