पांढुर्ना: धावड़ीखापा में फसल बीमा पॉलिसी का वितरण किया
17 फरवरी 2026, (उमेश खोड़े, कृषक जगत, पांढुर्ना): पांढुर्ना: धावड़ीखापा में फसल बीमा पॉलिसी का वितरण किया – पांढुर्ना तहसील के ग्राम धावड़ीखापा में जिले के लिए अधिकृत फसल बीमा कम्पनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लि द्वारा रबी फसल के लिए किसानों द्वारा किए गए फसल बीमा की पॉलिसी का वितरण ग्राम पंचायत धावड़ीखापा में किया गया। इस दौरान बीमा कम्पनी की ओर से जिला प्रतिनिधि श्री सोनू बड़ोले ,पांढुर्ना तहसील प्रतिनिधि श्री कमलेश भोंगाड़े तथा सौंसर तहसील प्रतिनिधि श्री पंकज बरडे के अलावा ग्राम पंचायत धावड़ीखापा के सचिव श्री श्रवण कुमरे एवं कृषि विस्तार अधिकारी शिवानी उइके उपस्थित थे।
श्री बड़ोले ने कृषक जगत को बताया कि धावड़ीखापा के 38 किसानों की फसल बीमा पॉलिसियां थीं। इस दौरान जो किसान उपस्थित थे , उन्हें पॉलिसी का वितरण किया गया। शेष किसानों की फसल बीमा पॉलिसी धावड़ीखापा के पंचायत सचिव श्री कुमरे को दे दी गई है। संबंधित किसान कार्यालय समय में ग्राम पंचायत धावड़ीखापा से अपनी फसल बीमा पॉलिसी प्राप्त कर सकते हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

