Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पैडी ट्रांसप्लांटर ने आसान की खेती, किसान दिलीप अब दूसरों के खेतों में रोपाई कर कमा रहे अतिरिक्त आय  

20 अगस्त 2026, रायपुर: पैडी ट्रांसप्लांटर ने आसान की खेती, किसान दिलीप अब दूसरों के खेतों में रोपाई कर कमा रहे अतिरिक्त आय – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की कृषक उन्नति योजना किसानों की आय मजबूत करने के साथ उन्हें आधुनिक और लाभकारी खेती की ओर बढ़ाने में मदद कर रही है। योजना से मिली बेहतर आय का उपयोग किसान खेती को आधुनिक बनाने के साथ दूसरे किसानों को भी कृषि तकनीक की सुविधा उपलब्ध कराने में कर रहे हैं। बालोद जिले के ग्राम बोड़ेना निवासी प्रगतिशील किसान दिलीप कुमार साहू इसका उदाहरण हैं।

धान की कमाई से खरीदी पैडी ट्रांसप्लांटर

दिलीप कुमार साहू ने कृषक उन्नति योजना के तहत 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान बेचा। धान की बिक्री से मिली आय का इस्तेमाल उन्होंने खेती को आधुनिक बनाने में किया। खेती की लागत कम करने, मजदूरों की जरूरत घटाने और समय पर धान की रोपाई पूरी करने के लिए उन्होंने पैडी ट्रांसप्लांटर यानी धान रोपाई मशीन खरीदी। दिलीप ने अपने 28 एकड़ खेत में इसी मशीन से धान की रोपाई कराई। मशीन से कम समय और कम मानव श्रम में बड़े क्षेत्र में रोपाई पूरी हो गई। इससे खेती की लागत कम करने में मदद मिली। मशीन से पौधों के बीच निर्धारित और समान दूरी बनाए रखने से फसल के बेहतर विकास और उत्पादन की संभावना भी बढ़ी।

अब दूसरे किसानों के खेतों में भी कर रहे रोपाई

पैडी ट्रांसप्लांटर से खेती का फायदा देखकर आसपास के किसानों की भी इस मशीन में रुचि बढ़ी। किसानों की मांग को देखते हुए दिलीप कुमार साहू ने अब दो पैडी ट्रांसप्लांटर मशीनें उपलब्ध कर ली हैं। अब वे अपने गांव के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी किसानों के खेतों में धान की रोपाई का काम कर रहे हैं। इससे सैकड़ों एकड़ खेतों में समय पर रोपाई पूरी करने में मदद मिल रही है। मजदूरों की कमी के बीच किसानों को बड़ी राहत मिल रही है। साथ ही, गांव और आसपास के क्षेत्र में ही आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध होने से किसानों के समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आधुनिक खेती की ओर बढ़ रहा ग्रामीण क्षेत्र

दिलीप कुमार साहू का अनुभव बताता है कि सरकारी योजनाओं से मिलने वाली आर्थिक मजबूती का इस्तेमाल यदि कृषि में तकनीकी निवेश के लिए किया जाए तो किसान अपनी खेती को आसान बनाने के साथ दूसरों के लिए भी रोजगार और सुविधा का जरिया तैयार कर सकता है। पैडी ट्रांसप्लांटर के उपयोग से धान की रोपाई कम समय में और कम श्रम के साथ पूरी हो रही है। इससे खेती को अधिक समयबद्ध, श्रम-कुशल और आधुनिक बनाने में मदद मिल रही है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

‘कृषक उन्नति योजना ने खेती को आधुनिक बनाने का रास्ता दिखाया’

किसान दिलीप कुमार साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कृषक उन्नति योजना ने किसानों की मेहनत को बेहतर आर्थिक आधार दिया है। उन्होंने बताया कि योजना से मिली आय को खेती के आधुनिकीकरण में लगाकर उन्होंने अपनी खेती को आसान बनाया। इसके साथ ही अब क्षेत्र के अन्य किसानों को भी आधुनिक कृषि यंत्रों की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture