मंडी रेट (Mandi Rate)राज्य कृषि समाचार (State News)

11 मार्च को यूपी की मंडियों में 2200 से 2625 रुपये क्विंटल तक पहुंचे गेहूं के भाव, कानपुर देहात में रही सबसे ज्यादा आवक  

11 मार्च 2026, नई दिल्ली:  11 मार्च को यूपी की मंडियों में 2200 से 2625 रुपये क्विंटल तक पहुंचे गेहूं के भाव, कानपुर देहात में रही सबसे ज्यादा आवक – उत्तर प्रदेश की प्रमुख मंडियों में बुधवार, 11 मार्च 2026 को गेहूं के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। सरकारी पोर्टल Agmarknet के अनुसार आज उत्तर प्रदेश की विभिन्न कृषि उपज मंडियों में गेहूं के भाव लगभग 2200 रुपये से 2625 रुपये प्रति क्विंटल के बीच दर्ज किए गए। प्रदेश की कानपुर देहात की झींझक मंडी में सबसे ज्यादा 1484 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई, जहां किसानों को 2300 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिला और मॉडल रेट 2450 रुपये रहा। 

वहीं पुखरायां मंडी में भाव 2520 से 2540 रुपये के बीच रहे। लखनऊ की बंथरा मंडी में गेहूं का मॉडल रेट 2505 रुपये रहा, जबकि फतेहपुर मंडी में किसानों को करीब 2505 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिला।

कुछ मंडियों में भाव अपेक्षाकृत ज्यादा दर्ज किए गए। महराजगंज की आनंदनगर मंडी में गेहूं का अधिकतम भाव 2625 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया, जबकि बुलंदशहर की सियाना मंडी में मॉडल रेट 2595 रुपये रहा। प्रतापगढ़ मंडी में गेहूं का भाव 2530 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। वहीं अलीगढ़ की चर्रा मंडी में किसानों को करीब 2490 रुपये का भाव मिला।

कम भाव वाली मंडियों की बात करें तो जालौन की माधोगढ़ मंडी में गेहूं का मॉडल रेट करीब 2210 रुपये रहा, जबकि शाहजहांपुर की जलालाबाद मंडी में करीब 2250 रुपये का मॉडल रेट दर्ज किया गया। सीतापुर की हरगांव (लहरपुर) मंडी में गेहूं का भाव करीब 2300 रुपये रहा। कुल मिलाकर प्रदेश की मंडियों में गेहूं के भाव एमएसपी के आसपास स्थिर दिखाई दे रहे हैं और आवक के अनुसार हल्का अंतर देखने को मिल रहा है। 

उत्तर प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूं के ताजा भाव 

जिलामंडीन्यूनतम भावअधिकतम भावमॉडल भावआवक (क्विंटल)
आगराखैरागढ़ मंडी23002400235012
अलीगढ़चर्रा मंडी2480250024907.5
बलरामपुरपचपेड़वा मंडी2450255025005
बुलंदशहरसियाना मंडी2590260025951
फतेहपुरफतेहपुर मंडी25002510250525
जालौन (उरई)ऐट मंडी2302230223027.4
जालौन (उरई)माधवगढ़ मंडी22002220221030
कानपुर देहातझींझक मंडी2300250024501484
कानपुर देहातपुखरायां मंडी25202540252580
कौशांबीभरवारी मंडी24302500247529.3
खीरी (लखीमपुर)मैगलगंज मंडी24002500245050
लखनऊबंथरा मंडी249525152505145.7
महाराजगंजआनंद नगर मंडी24252625252519.8
प्रतापगढ़प्रतापगढ़ मंडी25302530253090
रायबरेलीलालगंज मंडी24002500245076.6
रायबरेलीसलोन मंडी24302435243216.5
शाहजहांपुरजलालाबाद मंडी220023002250560
सीतापुरहरगांव (लहरपुर) मंडी2300230023007
सीतापुरसीतापुर मंडी238024002390110.1

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements