राज्य कृषि समाचार (State News)

सीधी में ग्रीष्मकालीन मूंग प्रदर्शन का अवलोकन किया  

28 मई 2024, सीधी: सीधी में ग्रीष्मकालीन मूंग प्रदर्शन का अवलोकन किया – सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के मार्गदर्शन में सीधी जिले के किसानों के यहां वर्ष 2024 में आयोजित ग्रीष्मकालीन मूंग प्रदर्शन का अवलोकन अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया।

श्री संजय कुमार श्रीवास्तव ,उप संचालक कृषि सीधी, श्री पी.एल. कुशवाहा अनुविभागीय कृषि अधिकारी , श्री बंटीलाल तकनीकी सहायक , श्री विवेक कुमार दुबे ,वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड सीधी ,एच.पी.पाठक कृषि विस्तार अधिकारी विकासखण्ड सीधी द्वारा मोतीलाल तिवारी ग्राम वेन्दुआ एवं कुन्जराज सिंह ग्राम गाडालोलर सिंह विकासखंड सीधी आयोजित प्रदर्शनों का अवलोकन किया गया एवं किसानों को कीट  व्याधि  एवं खरपतवार से निदान हेतु सलाह दी गई।

Advertisement
Advertisement

इसके साथ ही किसानों को उत्पादन में स्थिरता की दृष्टि से 2 से 3 वर्ष में एक बार खेत की गहरी जुताई करने के लिए कहा गया। गहरी जुताई से मृदा में सूर्य की रोशनी के सम्पर्क में आने से फसल में हानिकारक कीट-पतंगें, फफूंद व रोग लगने की संभावना कम हो जाएगी।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

Advertisements
Advertisement5
Advertisement