Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अब घायल पशु नहीं रहेंगे बेसहारा! रायपुर में शुरू हुआ आधुनिक रेस्क्यू वाहन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

04 जनवरी 2026, रायपुर: अब घायल पशु नहीं रहेंगे बेसहारा! रायपुर में शुरू हुआ आधुनिक रेस्क्यू वाहन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शुभारंभ – पशु संरक्षण और संवेदनशील सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने रायपुर में आधुनिक पशु रेस्क्यू वाहन का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ लोकार्पण किया। यह रेस्क्यू वाहन 13 लाख 60 हजार रुपये की लागत से विधायक मद के तहत प्रदान किया गया है, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं या अन्य कारणों से घायल एवं असहाय पशुओं को समय पर उपचार उपलब्ध कराना है।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से वाहन की तकनीकी विशेषताओं, उपयोगिता और संचालन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने मौके पर ही वाहन का परीक्षण कराते हुए घायल पशुओं को सुरक्षित रूप से वाहन में लाने और चिकित्सालय तक पहुंचाने की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन भी किया।

घायल पशुओं को मिलेगा त्वरित और सुरक्षित उपचार

पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस आधुनिक रेस्क्यू वाहन के माध्यम से सड़क दुर्घटना या अन्य परिस्थितियों में घायल पशुओं को तत्काल घटनास्थल से पशु चिकित्सालय तक पहुंचाया जा सकेगा। वाहन में उपचार के बाद पशुओं को सुरक्षित रूप से गौशाला या पशु शेल्टर तक ले जाने की भी समुचित व्यवस्था की गई है। इससे पशुओं को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी और उनकी जान बचाने में प्रभावी सहायता मिलेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

गौ संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार गौ संरक्षण और पशु कल्याण के प्रति पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पशु रेस्क्यू वाहन जैसी सुविधाएं न केवल पशुओं के जीवन की रक्षा करेंगी, बल्कि आम नागरिकों और पशुपालकों के लिए भी अत्यंत उपयोगी साबित होंगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

नियमित उपयोग और निगरानी के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेस्क्यू वाहन का नियमित, समुचित और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने वाहन की सतत निगरानी और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि यह सुविधा लंबे समय तक पशु कल्याण के उद्देश्य को पूरा कर सके।

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

लोकार्पण कार्यक्रम में सांसद संतोष पाण्डेय, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह, जिला पंचायत सभापति डॉ. वीरेन्द्र साहू, नगर पालिका अध्यक्ष  चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, जनपद उपाध्यक्ष गणेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्षद, पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी तथा पंचमुखी बूढ़ा महादेव सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture