राज्य कृषि समाचार (State News)

निवाड़ी: भावांतर भुगतान योजना में सरसों फसल की खरीदी 01 अप्रैल से 30 मई तक होगी

29 मार्च 2026, निवाड़ी: निवाड़ी: भावांतर भुगतान योजना में सरसों फसल की खरीदी 01 अप्रैल से 30 मई तक होगी – भावांतर भुगतान योजना में सरसों फसल की खरीदी 01 अप्रैल से 30 मई 2026 के मध्य जिले की अधिसूचित मंडियों निवाड़ी एवं पृथ्वीपुर में की जायेगी।  कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती जमुना भिड़े द्वारा भारत सरकार की डिफिसिट पेमेंट स्कीम (भावांतर योजना) अंतर्गत सरसों फसल विक्रय करने हेतु रबी विपणन वर्ष 2026-27 में ई-उपार्जन पोर्टल पर सरसों फसल के जिले में कृषि मंडी निवाड़ी एवं पृथ्वीपुर में उपार्जन केन्द्र स्थापित किए गए हैं। सरसों फसल की पंजीयन की अंतिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित है।

उप संचालक कृषि श्री भरत राजवंशी ने बताया कि भावांतर भुगतान योजना में सरसों फसल की खरीदी 01 अप्रैल 2026 से 30 मई 2026 के मध्य जिले की अधिसूचित मंडियों निवाड़ी एवं पृथ्वीपुर में की जायेगी। योजना अंतर्गत प्रथम दो सप्ताह में विक्रय के लिए मॉडल रेट का निर्धारण, सीजन के प्रथम 14 दिवस की अवधि में प्रदेश की समस्त मंडियों में सरसों के विक्रय मूल्य का औसत मानकर निर्धारित किया जायेगा। प्रतिदिन का मॉडल रेट मध्यरात्रि 12 बजे से ई-मंडी पोर्टल पर प्रदर्शित किया जायेगा। अधिसूचित मंडियों में (एफएक्यू मानक के अनुरूप) का बिक्री मूल्य एमएसपी से कम हो, परंतु प्रदेश सरकार द्वारा घोषित औसत थोक मूल्य (मॉडल प्राइस) से अधिक हो, तो किसान को एमएसपी और वास्तविक बिक्री के अंतर की राशि प्रदाय की जाएगी।

किसानों को भावांतर भुगतान की राशि डीबीटी के माध्यम से मंडी बोर्ड द्वारा भुगतान किया जाएगा। सरसों फसल का एमएसपी 6200 रुपये प्रति क्विंटल है। उन्होने बताया कि एमएसपी रेट 6200 रुपये तथा मॉडल रेट के   भावांतर  की राशि का भुगतान किसानों को किया जायेगा। मॉडल रेट से अधिक दर पर सरसों का विक्रय होने पर किसान को प्रदान की गई दर और एमएसपी रेट के अंतर की राशि प्रदान की जायेगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements