किसानों की आय बढ़ाने नई पहल, तेल इकाई लगाने पर सरकार देगी ₹9.90 लाख तक भारी सब्सिडी; देखें पूरी डिटेल
05 फरवरी 2026, भोपाल: किसानों की आय बढ़ाने नई पहल, तेल इकाई लगाने पर सरकार देगी ₹9.90 लाख तक भारी सब्सिडी; देखें पूरी डिटेल – उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास अनुराग पटेल ने बताया है कि शहडोल जिले में कृषकों एवं कृषि आधारित संगठनों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के साथ राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन – तिलहन (NMEO-OS) योजना का अभिसरण कर वर्ष 2025-26 में तेल निष्कर्षण इकाई एवं तिलहन प्रसंस्करण मशीनों की स्थापना पर अनुदान दिया जाएगा।
योजना के अंतर्गत जिले में 10 टन क्षमता की तेल निष्कर्षण इकाई एवं तिलहन प्रसंस्करण हेतु मशीन एवं उपकरणों की स्थापना पर परियोजना लागत का 33 प्रतिशत, अधिकतम ₹9.90 लाख तक की अनुदान सहायता देने का प्रावधान किया गया है। इस योजना में भूमि एवं भवन की लागत को अनुदान में शामिल नहीं किया जाएगा तथा परियोजना लागत की गणना में भी इसे सम्मिलित नहीं किया जाएगा। तेल एवं तिलहन प्रसंस्करण इकाइयों के लिए आवेदन नेशनल एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग फैसिलिटी (AIF) के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
योजना का लाभ लेने के लिए सार्वजनिक उपक्रम, एफ.पी.ओ. (किसान उत्पादक संगठन) एवं शासकीय समितियां पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इस योजना से जिले में तिलहन उत्पादन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा किसानों की आय में वृद्धि होगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

