राज्य कृषि समाचार (State News)

दिल्ली में 330 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा नेहरू यूथ ट्रांजिट हॉस्टल एंड फैसिलिटेशन सेंटर

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी. दिल्ली में कोचिंग लेने वाले प्रदेश के अल्प आय वर्ग के विद्यार्थियों को मिलेंगी सुविधाएं

1 जून 2022, जयपुर । दिल्ली में 330 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा नेहरू यूथ ट्रांजिट हॉस्टल एंड फैसिलिटेशन सेंटर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले राजस्थान के अल्प आय वर्ग के विद्यार्थियों को राहत प्रदान करने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने दिल्ली स्थित उदयपुर हाउस में 330 करोड़ रुपए की लागत से ‘नेहरू यूथ ट्रांजिट हॉस्टल एंड फैसिलिटेशन सेंटर‘ के निर्माण और संचालन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

हॉस्टल बनने से दिल्ली में रहकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और करिअर काउंसलिंग लेकर भविष्य संवारने वाले राजस्थान के अल्प आय वर्ग के 500 विद्यार्थियों को ठहरने की सुविधा उपलब्ध होगी। यह हॉस्टल 250 कमरों का होगा। श्री गहलोत द्वारा लिए गए निर्णय से विद्यार्थियों को महंगे किराये से राहत मिलेगी। किराये में हुई बचत से विद्यार्थी किताबों और अन्य आवश्यक सामग्री खरीद सकेंगे।

Advertisement
Advertisement

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के युवाओं के बेहतर भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने राज्य बजट 2022-23 में दिल्ली में नेहरू यूथ ट्रांजिट हॉस्टल एंड फैसिलिटेशन सेंटर खोलने की घोषणा की थी।

Advertisements
Advertisement5
Advertisement