राज्य कृषि समाचार (State News)

प्राकृतिक खेती से जीवन-मिट्टी होगी स्वस्थ- श्री सोने

01 अक्टूबर 2025, रायसेन: प्राकृतिक खेती से जीवन -मिट्टी होगी स्वस्थ -श्री सोने – रसायनिक उर्वरक के अंधाधुंध उपयोग से मनुष्य में गंभीर बीमारी के साथ मिट्टी की सेहत भी कम हो गई है। मनुष्य स्वास्थ्य एवं जलवायु को प्रदूषण से बचने के लिए प्राकृतिक खेती ही एक ऐसा उपाय है जिससे वर्तमान समय में मनुष्य व खेती की भूमि को स्वस्थ बनाए जा सकता है। यह बात जिले में पांच दिवसीय कृषि सखी प्रशिक्षण शुभारंभ अवसर पर प्राकृतिक खेती के अधिकारी सहायक संचालक कृषि श्री सुनील कुमार सोने ने संबोधित कर कही । कृषि विज्ञान केंद्र रायसेन में उप संचालक कृषि श्री के पी भगत के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए कृषि सखी प्रशिक्षण लेकर प्राकृतिक खेती सूत्रों का विस्तार करेगी। प्रशिक्षण में जीवामृत, घनजीवामृत ,बीजामृत , अग्निअस्त्र, आच्छादन,नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र निर्माण की जानकारी के साथ इनका कृषि में उपयोग समझाया जाएगा।

प्रशिक्षण में कृषि में सूक्ष्म जलवायु प्रबंधन तकनीक, फसलों में रस सूचक कीट नियंत्रण जिले की फसलों को प्राकृतिक खेती से करने के तरीके प्रमुख हैं।प्रशिक्षण शुभारंभ अवसर पर डॉ एम डी व्यास पूर्व प्रधान वैज्ञानिक कृषि महाविद्यालय सीहोर, कार्यक्रम समन्वयक कृषि विज्ञान केंद्र डॉ स्वप्निल दुबे ,केंद्र के वैज्ञानिक डॉ मुकुल कुमार ,डॉ प्रदीप कुमार द्विवेदी, श्री आलोक कुमार सूर्यवंशी सहित सभी विकासखंडो की कृषि सखी उपस्थित थी। जिले के सभी ब्लाकों में 25 क्लस्टर का निर्माण कर 50 कृषि सखियों को चयनित कर प्रशिक्षित किया जा रहा है ।यह प्रशिक्षण आगामी समय में पंजीकृत कृषको को विकासखंड स्तर पर भी दिए जाएंगे ।

Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement5
Advertisement