नर्मदापुरम : मूंग फसल खराब होने की शिकायत पर कृषि विभाग की कार्रवाई
02 जून 2026, नर्मदापुरम: नर्मदापुरम : मूंग फसल खराब होने की शिकायत पर कृषि विभाग की कार्रवाई – ग्राम हिरण खेड़ा तहसील सिवनी मालवा के एक कृषक द्वारा शिकायत की गई थी कि उनके द्वारा श्री कृष्णा एग्रो एजेंसी, मालाखेड़ी नर्मदापुरम से मूंग फसल के लिए पौध संरक्षण औषधि क्रय कर खेत में प्रयोग की गई थी। औषधि के उपयोग के उपरांत मूंग की फसल खराब हो गई। शिकायत प्राप्त होने पर उप संचालक कृषि द्वारा कृषि वैज्ञानिक सहित जांच दल का गठन किया गया। गठित जांच दल ने कृषक के खेत का निरीक्षण किया, जिसमें मूंग की फसल खराब पाई गई।
उप संचालक कृषि के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री राजीव यादव एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती जयश्री देशमुख द्वारा विक्रेता की दुकान श्री कृष्णा एग्रो एजेंसी, मालाखेड़ी नर्मदापुरम का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पौध संरक्षण औषधियों की गुणवत्ता की प्रयोगशाला में जांच हेतु कृषक द्वारा प्रस्तुत बिल में उल्लेखित औषधियों के नमूने विक्रेता की दुकान से लिए गए हैं। संबंधित नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

