राज्य कृषि समाचार (State News)

MP: बारिश के बीच कलेक्टर गिरीश कुमार ने किया खेतों का दौरा, उद्यानिकी फसलों का लिया जायजा

25 जुलाई 2025, भोपाल: MP: बारिश के बीच कलेक्टर गिरीश कुमार ने किया खेतों का दौरा, उद्यानिकी फसलों का लिया जायजा – जिले के कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बुधवार को राजगढ़ और ब्यावरा ब्लॉक के ग्राम खाजला, लालगाहड़, बामलाबे, मंडाखेड़ा, खुरी और किलखेड़ा का दौरा किया। भारी बारिश के बीच उन्होंने खेतों में पहुंचकर किसानों की उन्नत खेती, पशुपालन और उद्यानिकी गतिविधियों का निरीक्षण किया।

Advertisement1
Advertisement

खेतों में पहुंचकर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने किसानों से सीधी बातचीत की। उन्होंने उनसे खेती से जुड़ी चुनौतियों, उत्पादों के विपणन और लाभ की संभावनाओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने किसानों को व्यावहारिक और उपयोगी सुझाव भी दिए, जिससे वे खेती को और बेहतर तरीके से कर सकें।

बंशीलाल के खेत में देखा पपीता, केला और स्ट्रॉबेरी

ग्राम खाजला और लालगाहड़ में कलेक्टर ने किसान मनोज हाड़ा, बंशीलाल और श्रीलाल सौंधिया के खेतों का अवलोकन किया। यहां उन्होंने नींबू, सीताफल, पपीता, केला, स्ट्रॉबेरी और स्वीटकॉर्न जैसी फसलों को देखा। किसान बंशीलाल ने जानकारी दी कि उन्होंने 1200 पपीते और 1700 केले के पौधे लगाए हैं। वहीं सीताफल और स्ट्रॉबेरी को इंदौर, भोपाल और कोटा में बेचा जा रहा है। बंशीलाल ने बताया कि परंपरागत फसलों की तुलना में उद्यानिकी फसलों से उन्हें ज्यादा आर्थिक लाभ हो रहा है।

एपीओ बनाने की दी सलाह

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने किसानों को एग्रीकल्चर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन (एपीओ) यानी कृषि उत्पादक संगठन बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जब किसान संगठित होकर काम करेंगे तो उन्हें उत्पादों का मूल्य संवर्धन, बाजार तक बेहतर पहुंच और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी पहल से जिले में कृषि नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और दूसरे किसान भी प्रेरित होंगे।

Advertisement8
Advertisement

बायोगैस और डेयरी गतिविधियों का अवलोकन

ग्राम बामलाबे में कलेक्टर ने किसान हरिओम द्वारा लगाए गए बायोगैस प्लांट का निरीक्षण किया और मौजूद किसानों को बायोगैस से होने वाले पर्यावरणीय और आर्थिक लाभों के बारे में बताया।
इसके बाद ग्राम मंडाखेड़ा में उन्होंने किसान रामनारायण परमार की डेयरी यूनिट देखी, जहां से रोजाना लगभग 200 लीटर दूध का उत्पादन किया जा रहा है।

Advertisement8
Advertisement

स्वरोजगार इकाइयों और कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण

ग्राम खुरी में हितग्राही जगदीश दांगी के यहां स्थापित आटा मिल और बिरिक्स निर्माण इकाई की जानकारी ली गई। इसके अलावा, ग्राम किलखेड़ा स्थित कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण भी किया गया, जहां संतरा, धनिया और गुड़ का भंडारण किया जा रहा है। कलेक्टर ने इसकी भंडारण क्षमता, रखरखाव और स्थिति की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान किसानों पप्पू जाटव, अर्जुन जाटव और कालू जाटव को “सोहिल हेल्थ कार्ड” भी वितरित किए गए।

अधिकारियों की मौजूदगी

इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी सचिन जैन, उप संचालक कृषि  प्रहलाद सिंह बरीला, जिला उद्यानिकी अधिकारी  वीरेंद्र सिंह मीणा, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement