राज्य कृषि समाचार (State News)

मुरैना: चना उपार्जन 28 मई तक किया जाएगा

09 अप्रैल 2026, मुरैना: मुरैना: चना उपार्जन 28 मई तक किया जाएगा – मध्यप्रदेश शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग भोपाल के आदेशानुसार जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर चना का उपार्जन 30 मार्च से 28 मई 2026 तक किया जाएगा।

 रबी विपणन वर्ष 2026-27 की चना एवं मसूर की उपार्जन नीति कंडिका के अनुसार उपार्जन केंद्र मंडी और उपमंडी परिसर में खोला जाना है। जिला उपार्जन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार चना उपार्जन हेतु जिले में पंजीकृत कृषकों को सुविधानुसार उपार्जन केन्द्र निर्धारित किए गए है। जिसमें प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मृगपुरा का उपार्जन गोदाम स्तर पर किया जाएगा। विपणन सहकारी समिति अंबाह का उपार्जन मंडी स्तर अंबाह में किया जाएगा।

चना का समर्थन मूल्य 5875 रुपए निर्धारित किया गया है। समस्त उपार्जन केन्द्रों पर कृषकों से सोमवार से शुक्रवार तक (5 दिवस) होगा। शनिवार व रविवार को भंडारण एवं लेखा संबंधी कार्य किया जाएगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements