राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में 43 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी, किसानों के खातों में 8267 करोड़ रुपये ट्रांसफर

24 जनवरी 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश में 43 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी, किसानों के खातों में 8267 करोड़ रुपये ट्रांसफर – मध्यप्रदेश में धान की सरकारी खरीदी पूरी हो चुकी है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर अब तक 6.68 लाख किसानों से 43.47 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इस खरीदी के तहत किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में 8267 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। समर्थन मूल्य के तहत धान कॉमन का रेट ₹2300 प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान का मूल्य ₹2320 प्रति क्विंटल तय किया गया था।

धान की खरीदी के बाद सरकार की प्राथमिकता इसका जल्द से जल्द उठाव और मिलिंग प्रक्रिया को पूरा करना है। अब तक खरीदे गए धान में से 39.66 लाख मीट्रिक टन का परिवहन किया जा चुका है, जबकि 12.55 लाख मीट्रिक टन धान मिलर्स को भेजा गया है। धान की खरीद प्रक्रिया 23 जनवरी को समाप्त हो गई।

Advertisement
Advertisement

प्रदेश में सबसे अधिक धान खरीदी बालाघाट, कटनी, सतना, जबलपुर और रीवा जिलों में दर्ज की गई। बालाघाट जिले में सबसे ज्यादा 5.49 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी गई,जबकि कटनी में 4.11 लाख मीट्रिक टन, सतना में 4.01 लाख मीट्रिक टन, जबलपुर में 3.80 लाख मीट्रिक टन और रीवा में 3.48 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। वहीं, कुछ जिलों में धान की खरीदी बेहद कम रही। मुरैना में 237 मीट्रिक टन, अलीराजपुर में 56 मीट्रिक टन और झाबुआ में मात्र 18 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement