राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में 15 जून तक मानसून करेगा प्रवेश

मध्य प्रदेश में 15 जून तक मानसून करेगा प्रवेश

14 जून 2020, भोपाल। मध्यप्रदेश के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ तक मानसून पहुंच गया है, जल्दी यह मध्यप्रदेश में प्रवेश करने वाला है। इस बार यह मध्यप्रदेश के दक्षिण-पूर्व हिस्से से प्रवेश करने की संभावना है। मध्य प्रदेश में पहले से ही प्री मॉनसून गतिविधियां चल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि फिलहाल जो सिस्टम बन रहा है, उसके मुताबिक अगले तीन दिनों में मध्यप्रदेश में मानसून का प्रवेश हो जाएगा। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

मानसून के पहले ही भारी बारिश

मध्यप्रदेश में प्रीमानसूनी गतिविधियों के कारण कहीं बारिश तो कहीं बिजली चमकने की स्थिति बन रही है। मध्यप्रदेश में मानसून के पहुंचने की तय तारीख 15 जून मानी जाती है। पहले इसके पांच दिन देरी से आने का पूर्वानुमान लगाया गया था, लेकिन वर्तमान में बन रहे सिस्टम के कारण यह तयसमय पर प्रवेश कर जाएगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 15 जून की रात तक यह प्रदेश में प्रवेश करेगा। यानी 16 जून की सुबह तक यह जबलपुर संभाग में पहुंच चुका होगा।
मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र नायक के मुताबिक यदि सबकुछ ठीक रहा तो मानसून 19 जून तक पूरे राज्य में छा जाएगा। हालांकि सिस्टम बदलने से मानसून लेट भी हो सकता है या दूसरे राज्यों का रुख कर सकता है। इससे कुछ दिन पहले इसके 5 दिन विलंब से आने का अनुमान लगाया गया था।

Advertisements
Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement