राज्य कृषि समाचार (State News)

गेंदा पुष्प की खेती से महका राम सिंह का जीवन  

05 नवंबर 2025, अनूपपुर: गेंदा पुष्प की खेती से महका राम सिंह का जीवन – अनूपपुर जिले के तहसील पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम लोहारिनटोला के कृषक श्री राम सिंह ने वर्ष 2024-25 में उद्यानिकी विभाग की ‘‘पुष्प क्षेत्र विस्तार योजना’’ के अंतर्गत उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। विभाग द्वारा उन्हें 0.250 हेक्टेयर भूमि में गेंदा पुष्प की खेती हेतु शंकर गेंदा का बीज प्रदाय किया गया। श्री सिंह ने उद्यानिकी विभाग से नर्सरी तैयार करने एवं पौधों की रोपाई की तकनीकी जानकारी प्राप्त कर अपने खेत में गेंदा की रोपाई की।

Advertisement1
Advertisement

केवल दो माह के भीतर गेंदा पुष्प का उत्पादन आरंभ हो गया, जो वर्तमान में भी निरंतर जारी है। श्री राम सिंह ने स्थानीय बाजार में फूलों की फुटकर बिक्री कर लगभग 25 हजार रुपए का विक्रय किया है, जबकि पूरी फसल की खेत तैयारी एवं रोपाई में मात्र 2,000 रुपये का व्यय हुआ। इस प्रकार अल्प अवधि में ही उन्होंने पुष्प खेती से अच्छा लाभ अर्जित किया और अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।  

श्री राम सिंह का कहना है कि गेंदा पुष्प की खेती न केवल लाभदायक है, बल्कि कम लागत में अधिक आय प्रदान करने वाली फसल है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि विभागीय सहयोग से ही उन्हें यह सफलता मिली है।  

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement