गेंदा की खेती ने बदली बैतूल के किसान की किस्मत, महज 3 माह में कमाए 2 लाख रुपये
02 फरवरी 2026, भोपाल: गेंदा की खेती ने बदली बैतूल के किसान की किस्मत, महज 3 माह में कमाए 2 लाख रुपये – मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के ग्राम सुरगांव निवासी प्रगतिशील कृषक कलीराम बनकर के लिए खेती सिर्फ आजीविका नहीं, अब जिंदगी की सबसे मजबूत कमाई बन चुकी है। परंपरागत खेती से आगे बढ़कर उन्होंने गेंदे की खेती को अपनाया और आज वही खेती उन्हें कम समय में बेहतर और स्थायी मुनाफा दिला रही है।
कृषक कलीराम ने बताया कि वे पिछले पांच वर्षों से लगातार गेंदे की खेती कर रहे हैं। हर बार वे करीब 25 हजार रुपये की लागत से फसल तैयार करते हैं और मात्र तीन महीनों के भीतर लगभग 2 लाख रुपये की शुद्ध आमदनी अर्जित कर लेते हैं। उनका कहना है कि गेंदे की खेती ने उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है और परिवार की जरूरतें भी आसानी से पूरी हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि गेंदे की खेती की उन्नत तकनीक में उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों का समय-समय पर मार्गदर्शन उन्हें मिलता है, इसके साथ ही विभाग से उन्हें ड्रिप सिंचाई प्रणाली भी उपलब्ध कराई गई, जिस पर शासन से अनुदान का लाभ मिला और पानी की बचत के साथ लागत भी कम हुई।कलीराम बनकर ने क्षेत्र के किसानों से अपील की है कि वे परंपरागत फसलों तक सीमित न रहें और फूलों की खेती जैसे लाभकारी विकल्प अपनाएं। उनका कहना है कि कम जमीन और कम लागत में भी किसान सम्मानजनक आमदनी कमा सकते हैं। उन्होंने किसानों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए संचालित योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


