बिना अनुज्ञा गेहूं परिवहन पर मंदसौर मंडी प्रशासन ने की कार्रवाई
18 जून 2026, मंदसौर: बिना अनुज्ञा गेहूं परिवहन पर मंदसौर मंडी प्रशासन ने की कार्रवाई – मंडी सचिव मंदसौर, श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर द्वारा बताया गया कि मंदसौर-नीमच जिला संभागीय निरीक्षण दल द्वारा मंडी क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान वाहन क्रमांक MP43G2153 को रोककर जांच की गई। वाहन में 120 क्विंटल गेहूं का परिवहन किया जा रहा था, किंतु परिवहन हेतु आवश्यक कृषि उपज अनुज्ञा पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया।
इस पर निरीक्षण दल द्वारा मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। प्रकरण में पांच गुना शुल्क 22,230, निराश्रित शुल्क 2,964 तथा समझौता शुल्क 3,000 सहित कुल 28,194 की राशि वसूल की गई।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

